thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

राजस्थान कांग्रेस में घमासान के बीच कांग्रेस प्रभारी रंधावा मुश्किल में, कोर्ट का आदेश दर्ज हो केस

desk desk 16

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ केस दर्ज होने जा रहा है। जिसके लिए कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं।  रंधावा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किए गए विवादित बयान पर केस दर्ज करने की तैयारी है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ केस दर्ज होने जा रहा है। जिसके लिए कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं।  रंधावा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किए गए विवादित बयान पर केस दर्ज करने की तैयारी है।
acjm court order to register case on rajasthan congress in charge sukhjinder singh randhawa
sukhjinder singh randhawa

Jaipur । राजस्थान कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच अब राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा की भी मुश्किलें बढ़ गई है। 

कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ केस दर्ज होने जा रहा है। जिसके लिए कोर्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। 

रंधावा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर किए गए विवादित बयान पर केस दर्ज करने की तैयारी है।

पर दिए गए बयान को लेकर जमकर राजनीति की गई। लेकिन अब यह मामला गंभीर होता जा रहा है। 

दरअसल सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राजस्थान में एक सभा के अंदर पीएम मोदी की हत्या की बात कही थी। रंधावा के इस बयान पर राजनीति छिड़ गई और उन पर केस दर्ज करने की मांग उठ रही थी।

कोटा से भाजपा विधायक मदन दिलावर में इस मामले में रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज कराने के पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। 

ACJM कोर्ट ने केस दर्ज करने का दिया आदेश

रंधावा के इस विवादित बयान पर राजस्थान में भाजपा विधायक मदन दिलावर ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए कोटा के एसीजेएम कोर्ट में इस्तगासा पेश किया था। 

जिसके बाद कोर्ट ने रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज कराने का आदेश दिया है। 

दिलावर ने पलटवार करते हुए रंधावा को बताया था आतंकवादी

भाजपा के आक्रामक विधायक माने जाने वाले मदन दिलावर ने विधानसभा में सुखजिंदर सिंह रंधावा को आतंकवादी बताया था।

उन्होंने भी विधानसभा में कहा था कि राजस्थान में आतंकवादी घुस आए हैं और इस आतंकवादी का अभी तक राजस्थान की पुलिस या एजेंसी कुछ नहीं कर पाई है। 

यह आतंकवादी पीएम नरेंद्र मोदी को खत्म करने की बात कहता है। वह कहता है कि मोदी को खत्म करना होगा, वरना हम खत्म हो जाएंगे देश खत्म हो जाएगा।

सुखजिंदर रंधावा ने क्या दी सफाई ?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि उन्होंने यह बयान मोदी राज को संदर्भ में रखते हुए कहा था।

क्योंकि अभी देश में मोदी का राज है इसलिए मोदी के राज को खत्म करना जरूरी है ना कि मोदी की हत्या की कोई बात कही थी। 

शेयर करें: