thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सी-विजिल पर प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में हो रही कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी, आचार संहिता लागू होने से अब तक 4,048 से ज्यादा शिकायतें

desk desk 15

प्रवीण  गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 345 शिकायतें जोधपुर जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 208 शिकायतें सही पायी गई और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जाता है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 प्रवीण  गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 345 शिकायतें जोधपुर जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 208 शिकायतें सही पायी गई और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जाता है।
action being taken on complaints received on c vigil in record time

जयपुर । लोकसभा आम चुनाव-2024 में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए ‘सी-विजिल‘ एप शिकायतों के समाधान का बेहतरीन जरिया बनता जा रहा है। एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर रिकॉर्ड समय में कार्रवाई हो रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण गुप्ता ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रदेशभर में 4,048 शिकायतें दर्ज की गई हैं। इनमें से 1,913 शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया।

प्रवीण  गुप्ता ने बताया कि अब तक प्राप्त 4,048 शिकायतों में से 1,913 शिकायतों का रिटर्निंग ऑफिसर्स ने सही पाया और उनका तय समय सीमा में निस्तारण किया गया। 5 शिकायतें अभी जांच दलों और रिटर्निंग ऑफिसर्स के द्वारा निर्णय के लिए लंबित हैं। 1,534 शिकायतें जिला स्तरीय समिति द्वारा ड्रॉप कर दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी-विजिल एप प्राप्त शिकायतों का 25 मिनट 30 सैकंड के औसत समय के साथ निस्तारण किया जा रहा है। 1,849 शिकायतों का निस्तारण 100 मिनट से कम समय में किया गया है।

 जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा शिकायतें

प्रवीण  गुप्ता ने बताया कि सी-विजिल पर आदर्श आचार संहिता की सबसे ज्यादा 345 शिकायतें जोधपुर जिले से प्राप्त हुईं। इनमें से 208 शिकायतें सही पायी गई और इन सभी शिकायतों का तय समय में निस्तारण कर दिया गया। इस एप के माध्यम से अधिकतम सौ मिनट की समय सीमा में प्राप्त शिकायतों का समाधान किया जाता है।

अवैध पोस्टर बैनर की शिकायतें सबसे ज्यादा

प्रवीण  गुप्ता ने बताया कि अवैध पोस्टर-बैनर के लिए सबसे ज्यादा 1,479 शिकायतें की गई हैं, इनमें 1,479 शिकायतें सही पाई गई, जिन पर तुरंत कार्रवाई कर दी गई। उन्होंने बताया कि अब तक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर पर्याप्त सबूतों के अभाव में कड़ी कार्रवाई से बच जाते थे। शिकायत के सत्यापन में तस्वीर या वीडियो के रूप में दस्तावेजी साक्ष्य की कमी भी बाधा थी। नया एप इन खाइयों को पाटने का काम कर रहा है।

 कैसे काम करता है सी-विजिल

‘सी-विजिल‘ किसी भी व्यक्ति को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट करने की अनुमति देता है। आमजन इस एप का इस्तेमाल करके कदाचार की घटना की जानकारी भेज सकता है। सौ मिनट की समय सीमा में अधिकारीगण समस्या का निस्तारण करेंगे। इस एप की सबसे खास बात यह है कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाने का भी विकल्प है। कोई भी व्यक्ति एन्ड्रॉयड आधारित ‘सी-विजिल’ एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है।

शेयर करें: