thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर राजस्थान में अलर्ट

desk desk 22

चिकित्सा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा है कि संक्रामक रोगों से बचाव व नियन्त्रण के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। इसके अलावा किसी बड़ी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 चिकित्सा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा है कि संक्रामक रोगों से बचाव व नियन्त्रण के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। इसके अलावा किसी बड़ी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।
alert in rajasthan regarding mysterious disease spread in china

जयपुर | चीन ने कोरोना के बाद अब एक बार फिर से नई बीमारी को लेकर दुनिया में दहशत फैला दी है। 

चाइना मेड इस बीमारी के चलते राजस्थान का चिकित्सा विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। 

चीन में लगातार बच्चों में फैल रही यह रहस्यमयी बीमारी दुनिया के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। 

ऐसे में भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है।

राजस्थान में चिकित्सा विभाग अलर्ट

भारत सरकार के निर्देश मिलते ही राजस्थान सरकार ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है। 

इस संबंध में चिकित्सा विभाग अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा है कि संक्रामक रोगों से बचाव व नियन्त्रण के लिए विभाग की तैयारी पूरी है। 

इसके अलावा किसी बड़ी बीमारी के फैलने को लेकर अस्पतालों में तैयारी करने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार यह स्थिति चिन्ताजनक नहीं है लेकिन संक्रामक रोगों की निगरानी रखी जानी चाहिए। इसके लिए जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 

क्या हो रहा है चीन में ?

जानकरी के अनुसार, चीन ने कोरोना लॉकडाउन में 3 साल रहने के बाद अगस्त 2023 में अपने देश में से सारी पाबंदियां खत्म कर दी। 

लेकिन एक महीने बाद ही यहां एक नई रहस्यमयी बीमारी फैलने लगी है जो बच्चों को अपना शिकार बना रही है।

इसमें तेज बुखार के साथ फेफड़े फुल रहे हैं। जिसके चलते हर रोज करीब 7000 बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं।

चीन और बीजिंग के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित लियाओनिंग प्रांत के बच्चों में निमोनिया के नए और आश्चर्यजनक लक्षण देखे जा रहे हैं।

बच्चे गंभीर खांसी, बुखार और फेफड़ों में सूजन से पीड़ित हैं, जिसके कारण इलाके के सभी अस्पताल लगभग भर गए हैं। इस बीमारी के प्रकोप को देखते हुए चीन में सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

चीन के एक शहर से दूसरे शहर में दी दस्तक

ये भी कहा जा रहा है कि ये रहस्यमयी बीमारी भी कोरोना की तरह ही संक्रामक है, क्योंकि ये चीन के एक शहर से दूसरे शहर में फैल रही है। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन से इसके संबंध में जानकारी मांगी है लेकिन चीन पहले की तरह ही चुपी साधे हुए है।

चीन में फैल रही बीमारी को निमोनिया बताया जा रहा है। ये बीमारी बैक्टीरियल इन्फेक्शन के जरिए फैलती है। इस बैक्टीरिया को माइको प्लाज्मा निमोनिया बैक्टीरिया कहते हैं।

चीनी ऑफिशियल अथॉरिटी इस बीमारी को मिस्टीरियस निमोनिया बता रही है।

शेयर करें: