आलाकमान एक्शन में है, राजस्थान ने दिग्गज भारी टेंशन में है. दिल्ली की सड़को पर राजस्थान के क्षत्रपों की गाड़ियां फर्राटे भर रही हैं. बड़े लेवल का मंथन चल रहा है. सबकी फ़ाइल आलाकमान की टेबल पर है.
किसको क्या जिम्मेदारी दी जाएगी इस बात का फैसला आलाकमान कभी भी कर सकता है. इसके लिए दिल्ली में पूरा माहौल बना हुआ है और राजस्थान के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा दिल्ली में लगा हुआ है.
पहली बार कांग्रेस आलाकमान राजस्थान को लेकर भारी सीरियस दिख रहा है और केसी वेणुगोपाल सिलसिलेवार एक के बाद एक बैठक दिल्ली में कर रहे है. ना केवल प्रदेश स्तर के पदाधिकारी बल्कि जिला संगठनों के लोगों को भी आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है.
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा खुद प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिल्ली बने हुए हैं और केसी वेणुगोपाल के साथ उनकी एक महत्वपूर्ण मीटिंग हो चुकी है.