जयपुर। वन विभाग की मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण (wildlife Reserve) के साथ राज्य को हरा भरा बनाने के लिए विभाग दृढ़ निश्चय होकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनता को वन्यजीव संरक्षण एवं पौधरोपण (plantation) के लिए जागरूक किये जाने की आवश्यकता है ताकि राज्य को हरा भरा प्रदेश बनाने की प्रतिज्ञा साकार हो सके।
मुख्य सचिव बुधवार को अरण्य भवन में राज्य स्तरीय (state level) समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। इस अवसर पर उन्होंने विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा (progress review) कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा जिला स्तर पर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अधिकारी वन्यजीव एवं वन संरक्षण एवं सम्वृद्धि के लिए पूर्णतया संकल्पित होकर कार्य करें।
अवैध खनन एवं अवैध अतिक्रमण पर पूर्णतया रोक