गंगापुरसिटी | राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 का चुनावी प्रचार अब किसी युद्ध से कम नहीं रह गया है।
प्रदेश के गंगापुरसिटी में आयोजित किसान सहकार सम्मेलन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहालोत को चुनावी मैदान में दो-दो हाथ करने के लिए ललकारा है।
जनसभाओं के माध्यम से पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे पर शब्दों के बाण तीर चला रहे हैं।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री शाह ने लाल डायरी को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि डायरी का रंग लाल है, लेकिन उसके अंदर काले चिट्टे छिपे हैं।