जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी मंत्री (dairy minister) जोराराम कुमावत ने कहा कि पशुओं एवं पशुपालकों के कल्याण के प्रति सरकार की समर्पित सोच और नीतियों के कारण आज पशुपालन रोजगार का एक जरिया बनकर उभर रहा है। राज्य में लाखों लोगों को कृषि एवं पशुपालन (animal husbandry) से रोजगार प्राप्त हो रहा है।
पशुपालन मंत्री ने राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड (Rajasthan Livestock Development Board) के तत्वावधान में 15 तरल नाइट्रोजन परिवहन वाहनों की विधिवत पूजा कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तरल नाइट्रोजन पशु नस्ल सुधार के लिए किए जाने वाले कृत्रिम गर्भाधान में काम आता है।
इस अवसर पर कुमावत ने कहा कि भारत सरकार (Indian government) की शत प्रतिशत वित्त पोषित के तहत 15 जिलों को नाइट्रोजन परिवहन वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिससे तरल नाइट्रोजन के वितरण की व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि इन वाहनों में पहली बार जारों को उठाने और रखने के लिए पूली व्यवस्था (pulley system) करवाई गई है जिससे विभागीय कर्मचारियों को अधिक वजन उठाने की समस्या से मुक्ति मिलेगी। साथ ही जार के खराब होने की संभावना भी कम रहेगी।