जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बड़ी सादड़ी - नीमच ब्रॉडगेज रेल परियोजना (Badi Sadri - Neemuch Broad Gauge Rail Project) के लिए प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी तहसील में 38.3649 हैक्टेयर (hectare) भूमि रेलवे को आवंटित करने की स्वीकृति दी है। आगामी मंत्रिमण्डल की बैठक में भूमि आवंटन (land allotment) के इस प्रकरण को अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
वर्ष 2017-18 में रेल बजट (railway budget) में स्वीकृत हुई 48.35 किलोमीटर लम्बी यह रेल परियोजना (rail project) 495.18 करोड़ रुपये की लागत से जून, 2026 तक पूर्ण होगी।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय से प्रतापगढ़ जिले के आमजन को रेल परिवहन सुविधा (rail transport facility) का लाभ मिलेगा। नीमच मार्ग पर औद्योगिक ईकाइयां (industrial units) अधिक हैं। इस नये रेल मार्ग से रेलवे को उदयपुर सहित अन्य स्थानों पर भी मालभाड़ा परिवहन में सुविधा मिलेगी।