thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
भारत

अर्जुन राम मेघवाल बनाए गए कानून मंत्री, राजस्थान चुनावों में क्या होगा असर

desk desk 23

किरेन रिजजू को उनके पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को केन्द्रीय कानून मंत्री का पद सौंपा गया है। संभवतः अर्जुन राम मेघवाल देश के दूसरे दलित कानून मंत्री हैं। इससे पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ही दलित कानून मंत्री रहे।

HIGHLIGHTS

  1. 1 किरेन रिजजू को उनके पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को केन्द्रीय कानून मंत्री का पद सौंपा गया है। संभवतः अर्जुन राम मेघवाल देश के दूसरे दलित कानून मंत्री हैं। इससे पहले संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ही दलित कानून मंत्री रहे।
arjun ram meghwal appointed law minister probably second dalit law minister of country
Arjun Ram Meghwal

New Delhi | मोदी कैबिनेट में गुरूवार को बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद अर्जुन राम मेघवाल को देश का कानून मंत्री बनाया गया है।

किरेन रिजजू को उनके पद से हटाकर अर्जुन राम मेघवाल को केन्द्रीय कानून मंत्री का पद सौंपा गया है।

राजस्थान में दलित समाज के बड़े नेता के रूप में लोकप्रिय

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने वाले मेघवाल दलित समाज के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। 

सादगी ऐसी साइकिल लेकर निकल पड़ते हैं

अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी के लिए भी वे पूरे देश में विख्यात हैं। वे अक्सर साइकिल लेकर भी निकल पड़ते हैं।  मंत्री होने के बावजूद भी उन्हें साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है।

राजस्थान में दलित समाज के एक बड़े नेता के रूप में लोकप्रिय

राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट से लगातार तीन बार सांसद बनने वाले मेघवाल दलित समाज के एक बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। 

अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी के लिए भी वे पूरे देश में विख्यात हैं। 

चुनावी समीकरण साधने की कोशिश

माना जा रहा है कि राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उन्हें केन्द्र में कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी सौंप कर राजस्थान में दलितों का समर्थन पाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मेघवाल राजस्थान में अनुसूचित जाति (एससी) से आते हैं और  राजस्थान में एससी की जनसंख्या 18 फीसदी के करीब है।

ऐसे में प्रदेश की कई सीटों पर ये आबादी हार-जीत तय करती है। गौरतलब है कि राजस्थान में इस समय लगभग 59 जातियां एससी के दायरे में आती हैं। 

राजस्थान के बीकानेर के किस्मिदेसर गांव में जन्मे अर्जुन राम मेघवाल 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से भाजपा के टिकट पर सांसद चुने गए। 

उन्होंने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री भी ली।

यही नहीं, मेघवाल ने फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया है। 

2013 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मेघवाल राजस्थान कैडर के एक आईएएस अधिकारी भी रहे हैं।

मेघवाल लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य सचेतक थे। इसके अलावा मई 2019 में मेघवाल संसदीय मामलों और भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री भी रहे।

शेयर करें: