thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

वासुदेव देवनानी की पहल पर आयोजित कृत्रिम बुद्धिमता संगोष्ठी

thinQ360 thinQ360 14

कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया

artificial intelligence seminar organized on the initiative of vasudev devnani

जयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर गुरूवार को विधानसभा में कृत्रिम बुद्धिमता संभाव्‍यता और सरोकार विषय पर राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया।

अध्‍यक्ष देवनानी के इस नवाचार में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से कक्षा 8 से 10 तक के 47 विद्यार्थी प्रतिभागियों (प्रत्‍येक जिले से एक) ने भाग लिया।

राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान संगोष्‍ठी में विजेता श्रीशर्मा, बांगड पब्लिक स्‍कूल पाली, अथर्व रंजन शर्मा, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर जयपुर और गौरव सोनी, सूरज बालवाडी सी.सै. स्‍कूल, बीकानेर घोषित किया गया है।

कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया। विभाग की परियोजना निदेशक डॉ. साधना माथुर ने कृत्रिम बुद्धिमता पर प्रस्‍तुत किये गये विद्यार्थियों के ज्ञान एवं प्रस्‍तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए भारत को इस दिशा में और आगे बढाने के प्रयासों पर बल दिया।

कैलाश मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारे सभी विद्यार्थियों, गाइड, टीचर, अभिभावकों एवं विभागीय अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम में विधान सभा के प्रमुख सन्‍दर्भ एवं शोध अधिकारी विनोद मिश्रा मौजूद रहे।

शेयर करें: