राजस्थान की विधानसभा के पास बनाए गए 8 मंजिला फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
इनमें कुल छह ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें चार टावर में 32-32, दो टावर में 16-16 फ्लैट बनाए गए हैं।
विधायकों का हर फ्लैट 3200 वर्गफीट एरिया में बनाया है। इसमें 4 कमरे, हॉल, किचन, लैथ-बाथ है।
ये सबकुछ होगा खास
- विधानसभा भवन के पास बनाए गए 160 फ्लैट्स में कुल छह ब्लॉक बनाए गए हैं, जिनमें चार टावर में 32-32, दो टावर में 16-16 फ्लैट बनाए गए हैं।
- विधायकों का हर फ्लैट 3200 वर्गफीट एरिया में बनाया है। इसमें 4 कमरे, हॉल, किचन, लैथ-बाथ है, जो आधुनिक तरीके से बनाए गए हैं।
- प्रत्येक फ्लैट में एसी, बैड, फ्रिज, सोफा-सेट, समेत तमाम फर्नीचर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
- विधायकों के लिए योग-मेडिटेशन सेंटर, बिलियर्ड्स व टेबल टेनिस, इंडोर गेम्स की भी सुविधा का ध्यान रखा गया है।
- इसके अलावा आवास परिसर में सेंट्रल पार्क, जिम, खेल का मैदान, स्विमिंग पूल, मेडिकल शॉप, आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी की डिस्पेंसरी भी होगी।
- विधायकों की सुविधा के लिए परिसर में ही एटीएम बूथ, वाई-फाई कैंपस जैसी अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी।
- सुरक्षा की दृष्टि से परिसर में 80 से ज्यादा हाई रेंज सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- परिसर में 900 से ज्यादा वाहनों की पार्किंग व्यवस्था की गई है।
-सेन्ट्रल पार्क, क्लब हाउस, स्वीमिंग पूल, जिम, भी विधायक लुत्फ उठा सकेंगे।