जयपुर | राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार रिपीट करने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा चुनावों से पहले ही मिशन 2030 राजस्थान को साकार करने में जुट गए हैं।
ऐसे में राजस्थान को देश में विकसित राज्य बनाने का प्लान गहलोत सरकार तैयार कर रही है।
इसके लिए राजधानी जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें 1000 से अधिक विषय-विशेषज्ञ प्रतिनिधि अपनी राय सरकार को देंगे।
इसके अलावा हर जिले से 500 युवा मतदाताओं को इस प्रोग्राम से जोड़ा गया है। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने मिशन 2030 राजस्थान की वेबसाइट भी लॉन्च की ।