चूरू | बच्चे की चाह किस दंपति को नहीं होती, शादी के बाद दंपति को बच्चा नहीं हो तो दिक्कत और बच्चा होने के बाद उसमें कुछ विकृतियां दिखाई दे तो मामला और भी गंभीर। राजस्थान के चूरू जिले में भी एक दंपति के साथ कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सामने आया है।
यहां एक दंपति को संतान सुख तो मिला लेकिन बच्चे का जन्म लोगों के बीच खूब चर्चा विषय बन गया। इस बच्चे को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया। यहां तक कि अस्पताल के डॉक्टर भी बच्चे को देखकर दंग है।
चूरू के एक निजी गंगाराम हॉस्पिटल में एक विचित्र बच्ची का जन्म हुआ है। हालांकि, जन्म के 20 मिनट बाद ही इस विचित्र नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस अद्भुत बच्ची के चार हाथ और चार पैर थे। जनाब हाथ-पैर तो छोड़िए इस अनोखी बच्ची की हर चीज दो थी। इसे देखकर तो हर कोई हैरान था। यह अनोखा मामला चूरू जिले के रतनगढ़ का है।
इस विचित्र बच्ची के जन्म की घटना के बाद से तो इसे देखने के लिए लोगों में होड़ मच गई। लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं में जुटे रहे।