क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक और बाड़मेर से सांसद रहे तन सिंह की धर्मपत्नी बाईराज कँवर के देहांत के बाद राजस्थान के पूरे क्षत्रिय समाज में शौक की लहर दौड़ गई है.

राज कँवर के देहांत पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, राजसमंद सांसद दिया कुमारी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह जसोल के अलावा क्षत्रिय समाज के बड़े नेताओं ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है.



