thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाभार्थी संवाद कार्यक्रम

desk desk 25

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है। पिछले दस सालों में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है

HIGHLIGHTS

  1. 1 विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है। पिछले दस सालों में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है
beneficiary dialogue program of prime minister shri narendra modi at samrat prithviraj chauhan government college
वासुदेव देवनानी
जयपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के लाभार्थियों से संवाद किया। अजमेर उत्तर व दक्षिण विधानसभा क्षेत्र का संयुक्त कार्यक्रम सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों लाभार्थी जुटे।

कार्यक्रम में हजारों लाभार्थी

 
प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा ने विकसित भारत संवाद कार्यक्रम के लाभार्थियों को वर्चुअली सम्बोधित किया। अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी एवं विधायक श्रीमती अनीता भदेल भी उपस्थित रहे।
 
 विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है। पिछले दस सालों में भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

जल्द ही भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन दिया है। भारत यह लक्ष्य अवश्य पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि देश आज प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की कर रहा है।
 
देवनानी एवं विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया।

कार्यक्रम में हजारों लाभार्थी

 
पुष्कर के मेला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अन्तर्गत प्रधानमंत्री लाभार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 7230 लाभार्थियों ने भाग लिया। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनाने की और अग्रसर हो रहा है।
विकसित भारत में कोई भी वंचित नहीं रहे। इस सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। लाभार्थी संवाद कार्यक्रम समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच बनाने का सशक्त माध्यम है।
 
उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार राजस्थान के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। राजस्थान के 21 जिलों को लाभान्वित करने वाली पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना का मूर्त रूप जल्द ही सबके सामने होगा।
इस परियोजना से इन जिलो में पीने का पानी उपलब्ध होगा। साथ ही किसानों की आय दुगुनी करने का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सिंचाई का पानी दिया जाएगा। अजमेर जिला परियोजना से लाभान्वित होने वाले जिलों में शामिल है। इससे क्षेत्र की दशा और दिशा पूरी तरह बदल जाएगी। स्थानीय निवासियो के जीवन स्तर में भी बदलाव आएगा।
 
किशनगढ के कार्यक्रम में 5230 लाभार्थी उपस्थित थे। रविन्द्र रंगमंच में आयोजित इस लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में सांसद  भागीरथ चौधरी ने भी लाभार्थियों को सम्बोधित किया। 
चौधरी ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्गो को एक साथ लाने के लिए प्रयासरत है। इस योजनाओं की पहूंच प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहूंचाने का लक्ष्य लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा आरम्भ हुई थी। वर्तमान में अधिकतर आबादी क्षेत्र योजनाओं में शत—प्रतिशत उपलब्धि वाले हो गए है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना उच्च श्रेणी की चिकित्सा सुविधा प्रदान करने वाली है। यही नहीं जल जैसी मूलभूत आवश्यकता के लिए सरकार ने जल जीवन मिशन आरम्भ किया है।
इससे हर घर नल से हर घर जल दिया जा रहा है। अब सामान्य परिवार बिजली का उत्पादक होगा। इसके लिए एक करोड़ घरों पर सौलर सिस्टम लगाया जाएगा। इससे बिजली की उपलब्धता बढे़गी।
शेयर करें: