जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Election 2023) की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी अब जल्द ही अपने चुनावी घोषणा पत्र या संकल्प पत्र (BJP Election Manifesto) का भी ऐलान करने वाली है।
पार्टी की इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई जारी है। चुनावी घोषण या संकल्प पत्र समिति की पहली बैठक का आयोजन हुआ
मंगलवार को हुई इस बैठक में ये तय किया गया कि इस बार प्रदेश भाजपा डेढ़ करोड़ लोगों से सुझाव प्राप्त करने के बाद अपना संकल्प पत्र घोषित करेगी।
इस बार भाजपा के संकल्प पत्र महिला, युवा, दलित और आदिवासियों के साथ ही गुड गवर्नेंस पर भी फोकस किया जाएगा।