जयपुर | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा पूरे देश में जनता के बीच जाकर जश्न मनाने की तैयारियों में जुटी हुई है।
इस अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों तक संपर्क स्थापित करने के लिए पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं की ज़िम्मेदारियां भी तय कर दी है।
ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल, 30 मई से शुरू हो रहे भारतीय जनता पार्टी के ’महा जनसम्पर्क’ अभियान में वसुंधरा राजे को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है।