thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

कहा- गहलोत सरकार के 5 साल देखे जनता ने, झूठे वादे किए जो आज तक पूरे नहीं हो पाए

desk desk 36

जोधपुर से सीएम अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को निशाना बनाया तो वहीं, राजधानी जयपुर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पांच सालों की पोलम-पोल खोलकर रख दी। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जोधपुर से सीएम अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को निशाना बनाया तो वहीं, राजधानी जयपुर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पांच सालों की पोलम-पोल खोलकर रख दी। 
bjp lashes out at congress says people have seen 5 years of gehlot gov made false promises which not complete

जयपुर | राजस्थान में चुनावी संग्राम के बीच तीखें शब्द बाणों की बौछार भी जारी है। 

सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन जहां प्रत्याशी पर्चा भरते रहे। वहीं पार्टी के नेता आरोप-प्रत्यारोप में बिजी रहे।

जोधपुर से सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को निशाना बनाया तो वहीं, राजधानी जयपुर में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के पांच सालों की पोलम-पोल खोलकर रख दी। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती राखी राठौड़ और सीए सुरेश गर्ग ने भाजपा मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा पिछले पांच सालों में जनता से किए झूठे वादों की पोल खोली। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ (Rakhi Rathore) ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार के पांच साल का कार्यकाल जनता ने देखा है। 

कांग्रेस सरकार द्वारा 2018 विधानसभा चुनावों में किए गये वादे आज तक अधुरे है और अब जब सरकार जा रही है तो मुख्यमंत्री गहलोत फिर से झूठी गारंटी जनता को दे रहे है। इसके बजाए मुख्यमंत्री गहलोत को अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश करना चाहिए। 

आज प्रधानमंत्री अगर जनता के बीच जाकर रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे है तो उन्होंने वो कार्य करके दिखाए हैं। पीएम मोदी ने अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक का काम किया है और लक्ष्य तक कर उसे पूरा किया है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 2018 में जारी किए घोषणा पत्र को जन घोषणा पत्र बनाकर पेश किया और 10 दिनों में किसानों का कर्जा माफ करने का वादा किया, लेकिन कर्जा माफी तो दूर 19500 किसानों की जमीन नीलाम करवा दी। 2 हजार से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली। 

कांग्रेस सरकार ने सभी वर्ग फिर चाहे महिला हो, दलित हो, युवा, छात्र, किसान या फिर पत्रकार ही क्यों ना हो, सबके साथ धोखा किया है। सभी वर्गों के साथ गहलोत सरकार ने झूठे वादे किए जो आज तक पूरे नहीं हो पाए। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत ने लैपटॉप देने का वादा विधानसभा में किया था, वो आज तक पूरा नहीं किया। पत्रकारों को भूखण्ड देने के नाम पर 10कृ10 हजार रुपए जमा करवा लिए और उस योजना का क्या किया वो सबके सामने है। 

ऐसे में यह तय है कि कांग्रेस की झूठी गारंटी से सब परेशान है। राजस्थान में झूठी कांग्रेस और उसकी गारंटी भी झूठी है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड ने कहा कि 2018 जन घोषणा पत्र की बात करें तो आज तक उनकी कोई भी योजना धरातल पर नहीं आई। 

कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में चुनावों के दौरान लोगों को कई योजनाओं की गारंटियां दी, लेकिन वहां भी आज तक उन गारंटियों को पूरा नहीं किया। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार आते ही डीजल पर 3 रुपए वैट बढ़ा दिया गया, जिससे डीजल पर वैट 10 रुपए के पार हो गया। 

कांग्रेस सरकार ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की ओर से दिये जाने वाले 1300 रुपए भी बंद कर दिए। 

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का झूठा वादा किया, लेकिन सरकार बनने के 1 साल बाद भी वादे को पूरा नहीं किया। 

युवाओं के लिए 680 करोड रुपए का स्टार्टअप फंड शुरू करने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार ने इसे भी पूरा नहीं किया। इसी तरह राजस्थान के युवा भी 5 साल से बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहे है। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने चुनाव से पहले गृह ज्योति योजना, मुक्त बिजली का वादा किया था लेकिन सरकार बनते ही 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ा दिए। 

अन्न भाग्य योजना में 10 किलो चावल देने की घोषणा की थी, जो धरातल पर क्रियान्वित ही नहीं हुई। कांग्रेस ने 3 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी, लेकिन एक भी बेरोजगारों को पैसा नहीं मिला। राजस्थान में कांग्रेस नई गारंटियों की बात कर रही है और पिछली गारंटियों पर चर्चा ही नहीं कर रही है। 

राजस्थान की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है। सरकारी अधिकारियों से जब बात करते है तो यह चिंता रहती है कि अगले माह की सैलरी कहां से आएगी। रोडवेज में कई कृकई माह तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलता, पेंशन नहीं मिलती। 

सीए सुरेश गर्ग ने कहा कि पिछले दिनों अशोक गहलोत सरकार ने झूठ का विज्ञापन छपवाया, जिसमें कहा गया कि उज्जवला योजना के तहत 1150 रुपए का सिलेण्डर 500 रुपए में दिया जाएगा, जबकि केंद्र सरकार पहले से ही उस सिलेण्डर को 606 रुपए में दे रही है। 

इसके बाद कहा कि 18 लाख लाभार्थियों को 74 करोड़ रुपए गहलोत सरकार दे रही है, जबकि पूर्व में कांग्रेस सरकार ने उज्जवला गैस योजना के लाभार्थियों की संख्या 76 लाख बताई थी। तो फिर इनमें से किन 18 लाख को चुनकर ये 74 करोड रुपए दिए गए। 

राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने मुफ्त बिजली का दावा करके बीते पांच सालों में अलग-अलग टैक्स लगाकर नौ बार बिजली की दरों को बढ़ाया। पांच साल पहले प्रदेश में प्रति यूनिट 5 रूपये 55 पैसे की दर थी जिसे बढ़ाकर कांग्रेस ने 11 रूपये 90 पैसे कर दिया। 

100 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा और गारंटी का दावा इसलिए भी खोखला है, क्योंकि लोगों के हाथों में बढ़े हुए बिजली के बिल थमा दिये गये। इन पांच सालों में सबसे ज्यादा बिजली कटौती की गई गांवों में प्रतिदिन 8-9 घंटे अघोषित बिजली कटौती का दंश प्रदेश की जनता ने झेला है। 

शेयर करें: