thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उदयपुर में, वसुंधरा राजे दिखीं एक्टिव

desk desk 35

जेपी नड्डा के उदयपुर आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह से एक्टिव नजर आईं। नड्डा के स्वागत के लिए वसुंधरा राजे भाजपा के अन्य नेताओं के साथ डबोक एयरपोर्ट पर भी पहुंचीं। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 जेपी नड्डा के उदयपुर आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह से एक्टिव नजर आईं। नड्डा के स्वागत के लिए वसुंधरा राजे भाजपा के अन्य नेताओं के साथ डबोक एयरपोर्ट पर भी पहुंचीं। 
bjp national president jp nadda in udaipur today vasundhara raje seen active
Vasundhara Raje

उदयपुर |  राजस्थान में सोमवार का दिन बड़ा सियासी होने वाला है। 

भाजपा में चल रहे बगावत के दौर को शांत करने के लिए आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान दौरे पर है। 

नड्डा आज सुबह उदयपुर पहुंचे। जहां डबोक एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और प्रभारी अरुण सिंह ने नड्डा का स्वागत किया।

नड्डा यहा उदयपुर संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

इसके बाद नड्डा बांसवाड़ा संभाग के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। 

वसुंधरा राजे की दिखीं एक्टिव

जेपी नड्डा के उदयपुर आगमन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह से एक्टिव नजर आईं।

नड्डा के स्वागत के लिए वसुंधरा राजे भाजपा के अन्य नेताओं के साथ डबोक एयरपोर्ट पर भी पहुंचीं। 

बता दें कि रविवार को नवरात्रि की घट स्थापना के शुभ अवसर पर वसुंधरा राजे ने बांसवाड़ा स्थित शक्तिपीठ मां त्रिपुरा सुंदरी के मंदिर पहुंचकर मातारानी के दर्शन किए तथा विधिवत् मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों एवं संतों का आशीर्वाद लिया तथा देश-प्रदेश की समृद्धि की कामना की।

करीबियों के टिकट कटने पर भी साध रखा मौन

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा प्रत्याशियों को लेकर जारी की गई 41 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में राजे के करीब माने जाने वाले कई नेताओं के टिकट काट दिए गए हैं।

जिनमें जयपुर की झोटवाड़ा सीट से राजपाल सिंह शेखावत के अलावा भरतपुर की नगर सीट से अनीता सिंह का भी टिकट काटने से उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं।

भाजपा से टिकट कटने से नाराज भरतपुर की नगर सीट से पूर्व विधायक अनीता सिंह ने बागी तेवर दिखाते कहा है कि भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जो साल 2018 में कामां विधानसभा सीट पर 50 हजार वोटों से हारा था। 

टिकट कटते ही राजपाल सिंह शेखावत भी राजे से मिलने पहुंचे थे। 

राजे ने की थी असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात 

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के बीच एक सियासी मुलाकात भी हुई है। 

जिसके सवाल पर पत्रकारों को जवाब देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है। उन्होंने कहा कि कटारिया हमारे वरिष्ठ नेता हैं और वह खुद भी उनसे मुलाकात करके आए हैं।

इन सबके बावजूद वसुंधरा राजे ने चुप्पी साध रखी है और भाजपा की अगली लिस्ट का इंतजार कर रही हैं। 

शेयर करें: