हनुमानगढ़ | भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा का आज चौथा चरण शुरू हो गया है। इसके लिए मंगलवार को भाजपा ने हनुमानगढ़ के गोगामेड़ी धाम से हुंकार भरी है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भाजपा की चौथी परिवर्तन यात्रा को गोगामेड़ी से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं।
वे इससे पहले एक जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं। जनसभा में आज पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए हैं।
गौरतलब है कि भाजपा की अब तक 3 परिवर्तन संकल्प यात्राएं रवाना हो चुकी हैं।