जैसलमेर | प्रदेश भाजपा सोमवार को अपनी तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालने जा रही है।
इस यात्रा की शुरुआत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) करेंगे। रक्षा मंत्री जैसलमेर के रामदेवरा में लोक देवता रामसापीर से आशीर्वाद लेकर पोकरण से यात्रा की शुरूआत करेंगे।
बीते शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सवाई माधोपुर से परिवर्तन संकल्प यात्रा का आगाज किया था। वहीं आज केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह तीसरे चरण की यात्रा को जैसलमेर से रवाना करेंगे।
राजनाथ सिंह आज यहां आज सुबह 11.10 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है।