जयपुर । राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस की गहलोत सरकार से सत्ता छीनने की तैयारियों में लगी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी सदस्यता अभियान चलाने जा रही हैं।
इसके लिए भाजपा ने गुरूवार को ’विशेष सदस्यता अभियान’ की लॉचिंग जयपुर में की है।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और महामंत्री भजनलाल मौजूद है।
इसी के साथ विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अधिकारी और भाजपा नेता भी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं।