ऐसे में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने सोमवार को कहा कि अब पेपर लीक करने वाले मगरमच्छ ईडी के हत्थे चढ़ेगे। अब तक गहलोत सरकार ने छोटी मछलियों पर शिकंजा कसा था।
जन मुद्दों को लेकर हमेशा सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले किरोड़ी लाल मीणा का आरोप है कि प्रदेश सरकार ने रीट पेपर लीक मामले में पर्दा डाला था।
उन्होंने कहा कि अभी तो कई और जिलों में ईडी की कार्रवाई होगी और गिरफ्तारियां भी होगी।
दहशत में युवा बेरोजगारों के सपनों को बेचने वाले नकल माफिया
मैंने सबूतों के साथ खुलासा किया कि पूरा भर्ती तंत्र नकल माफिया के चंगुल में है।
आपको बता दें कि ईडी की टीम ने सोमवार को सुबह से ही एक साथ प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी की कार्रवाई की है।
ई़डी की टीम ने बाड़मेर, जालौर, पाली, सांचौर और जयपुर सहित कई जगहों पर छापेमारी को अंजाम दिया है।
पेपर लीक मामले में जेल की सजा काट रहे आरपीएससी मेंबर बाबूलाल कटारा और ठेकेदार भजनलाल बिश्नोई के अलावा सुरेश ढाका के घर ईडी ने रेड डाली है।