जयपुर, 17 जुलाई 2024: भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) राजस्थान, करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 26 जुलाई 2024 को प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के सह संयोजक बनाए गए नरपत चारण ने बताया कि करगिल विजय दिवस, भारत के लिए एक गर्व का दिन है, जब 26 जुलाई 1999 को भारतीय सैनिकों ने करगिल में विजय प्राप्त की थी। इस वर्ष इस ऐतिहासिक विजय की 25वीं वर्षगांठ को और भी विशेष बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
मशाल रैलियों का आयोजन: प्रदेश विधानसभा स्तर पर कम से कम 500 युवा मशाल लेकर जुड़स में सम्मिलित होंगे। विभिन्न जिलों में अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित मशाल रैलियों में कुल 2500 मशालें और 2500 युवा भाग लेंगे। यह मशाल रैलियाँ प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे करगिल शहीदों और करगिल युद्ध स्थलों से प्रारंभ की जाएंगी।
विजय दीप प्रज्ज्वलन: प्रत्येक मशाल रैली का समापन एक प्रमुख स्थान पर "विजय दीप" प्रज्ज्वलित कर किया जाएगा, जो 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक अखण्ड रूप से 25 घंटे तक जलता रहेगा। इस आयोजन के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं जो विजय दीप की देखभाल करेंगी।
