जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि रक्तदान और चिकित्सा सेवा का अनुपम उदाहरण है। यह सेवा कार्यों में श्रेष्ठ है। हमें आमजन में रक्तदान के प्रति समझ और जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। रक्तदान ने लाखों लोगों का जीवन बचाया है।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अजमेर जिले के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदाताओं, संस्थाओं और भामाशाहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में देवनानी ने कहा कि रक्तदान महादान है। 18 वर्ष उम्र से अधिक के सभी स्वस्थ व्यस्कों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि रक्तदान जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। वर्तमान में रक्त आवश्यकताओं से काफी कम रक्त ब्लड बैंकों में उपलब्ध है। इसे बढ़ा कर शत-प्रतिशत व उससे अधिक करना होगा।