thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

प्रत्याशियों को देना होगा हर चीज का हिसाब, तय सीमा से ज्यादा खर्च तो...

desk desk 19

चुनाव आयोग की ओर से चाय-कॉफी और समोसे से लेकर बैनर, पंडाल, सभा-रैलियों में पहनाए जाने वाले साफे-माला और कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर होने वाले खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है।

HIGHLIGHTS

  1. 1 चुनाव आयोग की ओर से चाय-कॉफी और समोसे से लेकर बैनर, पंडाल, सभा-रैलियों में पहनाए जाने वाले साफे-माला और कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर होने वाले खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है।
campaign expenditure limit to 40 lakh fix in rajasthan elections 2023
Rajasthan Election 2023

जयपुर | Rajasthan Election 2023: चुनाव आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए चुनावों के दौरान होने वाले खर्चे पर नियंत्रण रखने के लिए चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी है।

जिसके अनुसार, इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित की गई है। 

इसी के साथ नेताओं को खर्च के बारे में चुनाव आयोग को भी पूरा हिसाब-किताब देना होगा। 

चुनाव के लिए नामांकन करते ही प्रत्याशियों के खर्च की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

चुनाव आयोग की ओर से चाय-कॉफी और समोसे से लेकर बैनर, पंडाल, सभा-रैलियों में पहनाए जाने वाले साफे-माला और कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर होने वाले खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है।

इस बार चुनाव आयोग ने पिछली बार से 20 प्रतिशत तक का इजाफा करते हुए प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च की सीमा 40 लाख रुपए निर्धारित की है।

चुनाव आयोग ने अधिकृत सभी राजनीतिक दलों से चर्चा के बाद 135 ही चीजों की कीमते निर्धारित की है। 

चुनाव आयोग की लिस्ट के अनुसार ये रहेंगी कीमतें

- चाय की कीमत 5 रुपए, 
- कॉफी 10 रुपए, 
- समोसा व कचौरी 12 रुपए, 
- लंच 50 रुपए, जिसमें रोटी, सब्जी, आचार व लड्डू,
- डिनर 60 रुपए, जिसमें पुड़ी, सब्जी, मिठाई व अचार,
- 15 लीटर पानी का कैंपर 20 रुपए, 
- 1 लीटर मिनरल वॉटर 12 रुपए, 
- नमकीन 150 रुपए प्रति किलो,
- लड्डू 140 रुपए प्रति किलो।

चुनावों में इस्तेमाल की जाने वाली गाड़ियों की कीमत

इन खाद्य और पेय के अलावा इंडिगो, डिजायर जैसी छोटी सेडान कारों का एक दिन का किराया 2800 रुपए तय किया गया है। 

इसके अलावा इनोवा, बोलेरो, स्कॉर्पियों व फॉर्च्यूनर जैसी लग्जरी गाड़ियों की दरें 3100 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है। 

ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली जीप कमांडर के लिए प्रतिदिन 2200 रुपए निर्धारित किए गए हैं।

शेयर करें: