बाड़मेर | BSC Nursing Exam : राजस्थान परीक्षाओं को लेकर पूरे देश में चर्चा में बना हुआ है। राज्य की अशोक गहलोत सरकार खुद इन परीक्षाओं में हो रही गफलत, पेपर लीक जैसी घटनाओं से चिंतित नजर आ रहे है।
सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद भी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
इन सब के बीच अब परीक्षा में मुन्ना भाई और सर्किट की कारस्तानी सामने आई है।
बाड़मेर राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ से नकल करने का मामला सामने आया है।