जयपुर । राजस्थान पर्यटन विभाग को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार ने राजस्थान पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ को उदयपुर से माउंट आबू, सर्वश्रेष्ठ दर्शनीय सड़क स्थलों की श्रेणी में इंडिया टुडे पर्यटन सर्वेक्षण पुरस्कार से गुरुवार को नई दिल्ली में सम्मानित किया।
इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से भारत के कई ऊर्जावान राज्य पर्यटन को इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवार्ड्स सम्मानित किया जाता है। "देश भर में पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जाए" विषय पर गहन सत्रों के अलावा, इंडिया टुडे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों को वार्षिक पर्यटन पुरस्कार प्रदान किए गए।