thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीच रास्ते में काफिले को रोककर लिया चाय का आनंद

desk desk 41

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा स्ट्रीट वेंडर को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरूआत की गई है। साथ ही, वोकल फॉर लोकल के द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा स्ट्रीट वेंडर को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरूआत की गई है। साथ ही, वोकल फॉर लोकल के द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है
chief minister  bhajanlal sharma stopped the convoy midway and enjoyed tea
Chief Minister Bhajanlal Sharma

जयपुर । मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने सोमवार को एक कार्यक्रम से लौटते समय बीच रास्ते में रूक कर चाय की थड़ी पर आम आदमी की तरह चाय का आनंद लिया।  शर्मा ने थड़ी पर मौजूद लोगों से आत्मीयता से बात की। मुख्यमंत्री की सादगी देखकर लोग अभिभूत हो गए। इस दौरान सांसद  रामचरण बोहरा भी मुख्यमंत्री के साथ थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा स्ट्रीट वेंडर को आर्थिक प्रोत्साहन देने के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना की शुरूआत की गई है। साथ ही, वोकल फॉर लोकल के द्वारा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री लाल बत्ती पर आमजन की तरह ही अपना काफिला रोकने का निर्णय ले चुके है, जिससे आमजन को ट्रैफिक की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।  

शेयर करें: