जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा मैराथन को अल्बर्ट हॉल से रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आसमान में गुब्बारे छोड़कर ‘हर घर में तिरंगा’ फहराने का संदेश दिया। शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज थामे स्वयं भी धावकों के साथ मैराथन में हिस्सा लिया। जयपुर ग्रेटर नगर निगम द्वारा आयोजित इस रैली में हजारों धावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐसी अभिनव पहल है, जो देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय स्वाभिमान और गौरव की भावना जागृत करती है।

