जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर सिकराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम बंशीवाल एवं मेधावी छात्राओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने विधायक बंशीवाल की पहल पर हवाई मार्ग से अयोध्या दर्शन के लिए जा रही मेधावी छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान किया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केन्द्र बन चुका है, जो कि हमारे देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रोम-रोम में बसने वाले प्रभु श्रीराम हम सभी की जीवन पद्धति के आदर्श हैं।


