thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

स्वच्छता सैनानियों व प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, समाज के उत्थान में महिलाओं का अहम योगदान-विधानसभा अध्यक्ष —देश को आगे बढाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका-जल संसाधन मंत्री

desk desk 12

जिला कलक्टर व नगर निगम आयुक्त द्वारा स्वच्छता सैनानियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।  गोपाल बंजारा पार्टी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई

HIGHLIGHTS

  1. 1 नगर निगम अजमेर द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला वंदन समारोह का आयोजन महापौर ब्रजलता हाडा की अध्यक्षता में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में किया गया।
cleanliness fighters and talents honored
महिला वंदन समारोह आयोजित
जयपुर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अजमेर नगर निगम की ओर से महिला वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी एवं जल संसाधान मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने ने कार्यक्रम में पीएम आवास के लाभार्थियों, पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों को किया चैक वितरण तथा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली संस्थाओं व व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र वितरण किया।

 
नगर निगम अजमेर द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला वंदन समारोह का आयोजन महापौर ब्रजलता हाडा की अध्यक्षता में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में किया गया।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी एवं जल संसाधान मंत्री  सुरेश सिंह रावत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को एवं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अन्तर्गत लाभार्थियों को अनुदान राशि का चैक वितरित किये गये। मुख्य अतिथियों द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली विभिन्न संघो, समीतियों, संस्थाओं, स्कूलों व व्यक्तियों के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
जिला कलक्टर व नगर निगम आयुक्त द्वारा स्वच्छता सैनानियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।  गोपाल बंजारा पार्टी द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
 
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  वासुदेव देवनानी ने कहा कि ये हम सब का अजमेर है, इसे स्वच्छ रखने का दायित्त्व हमारा है। स्वच्छता में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान होता है।
महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी वंदन करना हमारा सौभाग्य है। भारत में भी सर्वप्रथम नारी को ही पूजा जाता है। भारत में नारी का बहुत अधिक महत्व है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश की महिलाओं की पीड़ा को समझा और महिलाओं के लिए काफी योजानाएं प्रारम्भ की।
 
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री  सुरेश सिंह रावत ने कहा कि महिला दिवस पर नारी शक्ति को वंदन करता हूँ। हमारे देश की राष्ट्रपति भी महिला है। हमारे देश में कोई भी कार्य नारी के बिना संभव नहीं है। हमारे देश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में नये-नये आयाम स्थापित कर रही है।
हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। आज हमारे देश में महिलाओं का सम्मान व महिलाओं का विकास माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लगातार किया जा रहा है।
 
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी, जल संसाधन केबिनेट मंत्री  सुरेश सिंह रावत, अजमेर सांसद  भागीरथ चौधरी, जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित,  स्वच्छता सैनानी व लाभार्थी उपस्थित थे।

टैग: ajmer rajasthan
शेयर करें: