आईएएस व आईपीएस के साथ सरकार ने देर रात 15 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के भी तबादलें कर दिए।
सीएम गहलोत ने 24 आईपीएस अफसरों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। जिनमें 15 नए जिलों में एसपी लगाए गए हैं।
इनमें जेल विभाग में नए आईजी लगाने के साथ ही नए संभागों में रेंज आईजी की नियुक्तियां भी की है।
जारी की गई सूची के मुताबिक, भूपेंद्र साहू को आईजी जेल, राघवेंद्र सुहासा आईजी पाली, एस परिमाला आईजी बांसवाड़ा, सत्येंद्र सिंह आईजी सीकर, दीपक भार्गव डीआईजी एसीबी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 19 नए जिलों में से 18 जिलों में एसपी लगाए गए हैं।

ये तीन बनें संभागीय आयुक्त
इसी के साथ 3 नए संभागों में संभागीय आयुक्त भी नियुक्त कर दिए हैं।
आईएएस डॉ नीरज के पवन को बांसवाड़ा, आईएएस डॉ. मोहनलाल यादव को सीकर, आईएएस वंदना सिंघवी को पाली संभागीय आयुक्त लगाया गया है।

आपको बता दें कि जिन नए जिलों में पहले ओएसडी लगाए गए थे वहां उन्हें जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक लगाया गया है।
गौरतलब है कि जयपुर और जोधपुर में कमिश्नरेट सिस्टम चलता है ऐसे में जयपुर और जोधपुर में पहले से पुलिस कमिश्नर नियुक्त हैं।
लेकिन, जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण पुलिस जिलों में एसपी नहीं बदले गए हैं।
