thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

सीएम अशोक गहलोत ने बालिकाओं-महिलाओं को दी रोडवेज किराये में 90 प्रतिशत की छूट

desk desk 28

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर किराये में 90 प्रतिशत की छूट देने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर किराये में 90 प्रतिशत की छूट देने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। 
cm ashok gehlot give 90 percent discount in roadways pass fare to girls and women

जयपुर | विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार राहत का पिटारा खोले जा रहे हैं। 

शनिवार को जातिगत सर्वेक्षण का मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए सियासत को गरमाने के बाद अब सीएम गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को बड़ी राहत दी है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने राज्य की सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज का मासिक पास बनवाने पर किराये में 90 प्रतिशत की छूट देने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। 

गहलोत ने पिछले दिनों ही इस सम्बन्ध में घोषणा की थी। ऐसे में अब रोडवेज का मासिक पास बनवाने वाली बालिकाओं एवं महिलाओं को रोडवेज किराये की केवल 10 प्रतिशत राशि ही देनी होगी। 

यह छूट राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की साधारण एवं द्रुतगामी बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में ही लागू होगी।

अभी 45 प्रतिशत की छूट देकर जारी किये जाते हैं पास

बता दें कि वर्तमान में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा महिलाओं एवं पुरुषों को किराये की राशि में 45 प्रतिशत की छूट देकर पास जारी किये जाते हैं। 

राज्य में लगभग 1.61 लाख मासिक यात्रा पास जारी किये गए हैं, लेकिन अब महिलाओं एवं बालिकाओं को 90 प्रतिशत की छूट दिये जाने से इनके पासों की संख्या में दोगुनी से भी अधिक वृद्धि होने की संभावना है।

पहले की थी महिलाओं-बालिकाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट की घोषणा

आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं और बालिकाओं को राजस्थान रोडवेज की बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट की घोषणा की थी। 

जिसके बाद से राजस्थान में महिलाओं का वोल्वो बसों में भी आधा किराया हो गया था।

हालांकि, ये छूट केवल राजस्थान की सीमा तक ही रखी गई थी। 

चुनावी साल में सीएम गहलोत अन्य वर्गों के साथ ही महिलाओं को भी फोकस करते हुए योजनाएं की घोषणाएं कर रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी के बाद रोडवेज प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए है।

गौरतलब है कि सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं-लड़कियों को रोडवेज की साधारण बसों में किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

शेयर करें: