रामदेवरा | हेलिकॉप्टर की उड़ान पर गृह मंत्रालय के साथ बयानबाजी के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने रामदेवरा पहुंचे।
सीएम गहलोत ने जैसलमेर के रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली, सामाजिक सौहार्द, प्रेम भाईचारा और मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
इसी के साथ सीएम ने भक्तमति डालीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचे और डालीबाई की समाधि के दर्शन किए।
इस दौरान गहलोत ने मंदिर परिसर में चल रही भोजनशाला का भी निरीक्षण किया।