जयपुर | राजस्थान में पहले ’राइट टू हेल्थ’ बिल पास और अब हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स भी इस बिल के लिए राजी।
भले ही निजी डॉक्टर्स के भारी विरोध के बाद सरकार को उनकी कुछ मांगे माननी पड़ी हो, लेकिन राजस्थान में ये बिल लागू हो गया है।
’राइट टू हेल्थ’ बिल को निजी डॉक्टर्स का समर्थन मिलने के बाद राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य भी बन गया है।
ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुशी जताई है। सीएम गहलोत ने अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है- मुझे प्रसन्नता है कि राइट टू हेल्थ पर सरकार व डॉक्टर्स के बीच अंततः सहमति बनी एवं राजस्थान राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है।