इसी के साथ सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि हम सब एकजुट हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले सीएम गहलोत ने कहा था कि जनता सब देख रही है और आगामी चुनाव में सरकार गिराने का षड़यंत्र करने वालों को प्रदेश की जनता जवाब देगी।
देश की एजेंसियां ऊपरी दबाव में काम कर रही हैं
सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों खासकर सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर रही है, ताकि विपक्षी नेताओं को डराया जा सके।
देशभर में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसी बड़े मामलों में सीबीआई जांच की मांग होती थी। अब जहां चुनाव होते है वहां ईडी, सीबीआई पहले पहुंचती है। देश की एजेंसियां ऊपरी दबाव में काम कर रही है।
सीएम गहलोत ने ये भी कहा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स को केंद्र सरकार के इशारे पर काम करना बंद करना चाहिए, क्योंकि आज देश की जनता का विश्वास खत्म हो रहा है।
संजीवनी घोटाले पर शेखावत पर हमला
इसी के साथ सीएम गहलोत ने संजीवनी घोटाला मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर भी हमला बोला।
उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री आरोपी पाए गए हैं। एसओजी मामले की जांच कर रही है।
कई बार उन्हें एफआईयू ने फाइनेंशियल जानकारी के लिए बुलाया भी, लेकिन वो नहीं पहुंचे। बल्कि मेरे खिलाफ ही मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया।