सीएम गहलोत बोले- और कोई भी एजेंसी है तो उसे भी भेज दे, मैं डरने वाले नहीं
सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास ईडी-इनकम टैक्स के अलावा और भी कोई एजेंसी है तो उसे राजस्थान भेज दे, मैं डरने वाला नहीं।
सीएम गहलोत ने हमला बोलते कहा कि, ईडी का पूरे देश में आतंक है और यह आतंक लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। जो भी चुनावी राज्य हैं, वहां ईडी इसी तरह से कार्रवाई करती है।
भाजपा का प्लान A, B, C, D सब फेल होने के बाद अब प्लान ‘E’ ही शेष रह गया है। इसीलिए ED को चुनावी टिड्डी दल की तरह इस्तेमाल करके जिस भी राज्य में भाजपा की हार सुनिश्चित हो वहां जीतने वाले दलों की फसल खराब करने की कोशिश करने भेज देते हैं।
घोषणा करते ही हो रही कार्रवाई
सीएम ने कहा कि बुधवार को ही हमने दो घोषणाएं की थी, जिसके बाद आज गोविंद डोटासरा (Govind Singh Dotasra) और वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) पर कार्रवाई हो गई।
अब शुक्रवार को हम पांच और घोषणाएं करने जा रहे हैं, तो भाजपा बता दे कि अगली कार्रवाई किसके खिलाफ होगी।
बता दें कि, राजस्थान में पिछले साल हुए पेपर लीक मामले में ED लगातार एक्शन ले रही है।
जिसके चलते प्रदेश में ईडी की टीम कई बार छापेमारी कर चुकी है। गुरूवार को भी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और निर्दलीय से कांग्रेस में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशि ओम प्रकाश हुडला के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।
इसी के साथ सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के खिलाफ समन भेजा गया है।