उन्होंने कहा कि मैं जब भी दिल्ली आता हूं, उनसे शिष्टाचार मुलाकात करता हूं। उनसे शिष्टाचार मुलाकात करना हमारा फर्ज बनता है।
जब सीएम गहलोत वापस राजस्थान लौटने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस की लिस्ट के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट अभी तो प्रोसेस है।
मैं समझता हूं कि 18 अक्टूबर के आसपास पहली सूची आ सकती है, लेकिन, ये सब सीईसी की बैठक के बाद ही फाइनल होगा।
भाजपा पर जोरदार तंज, सांसद उतारकर हार स्वीकार कर ली
सीएम अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधाते हुए कहा कि बीजेपी ने तो 7 सांसद चुनाव में उतारकर पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है।
बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के साथ ही भाजपा ने भी सोमवार को अपने 41 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट का ऐलान कर दिया। जिसमें भाजपा ने सात सांसदों को विधायक का टिकट देकर मैदान में उतारा है।
हमने काम से जीता है जनता का दिल, रिपीट होगी सरकार
मुख्यमंत्री गहलोत ने एक बार फिर से कांग्र्रेस सरकार रिपीट होने का दावा किया है।
उन्होंने कहा कि इस बार जनता से हम अपील करेंगे कि हमें फिर से मौका दें। क्योंकि हमने राजस्थान में कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है और इसके चलते हम सरकार रिपीट करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने काम से जनता का दिल जीता है।