thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

महेंद्र सिंह मेवाड़ को सीएम भजन लाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि

thinQ360 thinQ360 23
cm bhajan lal sharma paid tribute to mahendra singh mewar

उदयपुर | के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़  का रविवार को निधन हो गया। उदयपुर स्थित उनके निवास समोर बाग पैलेस में सुबह 8 से 11 बजे तक महेंद्र सिंह मेवाड़ की पार्थिव देह समोर बाग पैलेस में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई थी।

यहां उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।  इस मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजसमंद के जिला संगठन प्रभारी विरेन्द्र सिंह चौहान सहित कई राजनेताओं ने महेंद्र सिंह  मेवाड़ को पुष्पांजलि अर्पित की।

आपको बता दे कि महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। 28 अक्टूबर को महेंद्र सिंह जी मेवाड़ को ब्रेन स्ट्रोक आया था।

तभी से वे अनंता हॉस्पिटल के ICU में एडमिट थे। जहां रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। इस मौके पर राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि महेंद्र सिंह मेवाड़ ने उदयपुर के राज घराने का मान रखा है साथ ही वे जब सांसद चुने गए तब भी उन्होंने जनता के लिए अच्छे काम किए।

शेयर करें: