प्रयागराज | यूपी में अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पहला बयान सामने आया है।
सीएम योगी ने मंगलवार यानि आज एक कार्यक्रम में कहा कि, अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी भी उद्यमियों को डरा धमका नहीं सकता है। यूपी में अब कानून का राज कायम है।
इसी के साथ सीएम ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की गारंटी भी दी है।
सीएम योगी लखनऊ और हरदोई के बीच बनने वाले मेगा टेक्सटाइल पार्क के लिए केन्द्र और यूपी सरकार के बीच एमओयू साइन होने के मौके पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे।