अयोध्या में राम मंदिर को लेकर बनाये गये अभियान का पहला चरण कल यानि रविवार से शुरू हो गया है। यह अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा।
इसी के साथ राम मंदिर के समारोह को अमली जामा पहनाने के लिए कई संचालन समितियां भी बनाई जाएगी। वहीं, जिले और खंड स्तर पर 10-10 लोगों की टोली बनेगी। जिससे कार्यक्रम के संचालन को सफलता पूर्वक पूरा किया जा सके।
इन टोलियों में राम मंदिर आंदोलन के कारसेवकों को भी शामिल किया जा रहा है। ये टोलियां 250 जगहों पर बैठक करेंगी और राम मंदिर के समारोह में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करने के लिए प्रयास करेंगी।
1 जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण
इसके बाद अभियान का दूसरा चरण 1 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इसमें घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया जाएगा।
इस चरण में 10 करोड़ परिवारों को अक्षत, रामलला के विग्रह की फोटो और पत्रक दिया जाएगा। इस चरण के माध्यम से लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की भी अपील की जाएगी।
तीसरा चरण 22 जनवरी को
इसके बाद अभियान का तीसरा चरण 22 जनवरी को होगा। इस दिन पूरे देश में दिवाली की भांति उत्सव होंगे।
इसके तहत कुछ इस तरह का माहौल बनाने का प्रयास किया जाएगा कि हर घर-घर में अनुष्ठान हो।
चौथा चरण 26 जनवरी से 22 फरवरी तक
इसके अंतिम और चौथे चरण में पूरे देश के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने की योजना है।
यह चरण 26 जनवरी से शुरू होगा जो 22 फरवरी तक चलाया जाएगा।
प्रांत स्तर पर होने वाले इस चरण में कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी और 1 फरवरी को दर्शन कराये जाने की योजना है।