जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने समर कंटीन्जेंसी (summer contingency) के तहत स्वीकृत कार्यों में शून्य प्रगति वाले चार जिलों के अधीक्षण अभियंताओं ( जो कंपनी के काम को पूरा करने और परियोजनाओं को बनाए रखने के लिए ज़िम्मेदार होता है ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
अधीक्षण अभियंता सवाई माधोपुर कैलाश चंद मीना,अधीक्षण अभियंता बांसवाड़ा अशोक चावला अशोक चावला, अधीक्षण अभियंता धौलपुर मुकेश गर्ग एवं अधीक्षण अभियंता गंगापुर सिटी रामकेश मीना को कारण बताओ नोटिस (Notice) जारी करने के निर्देश दिए।
बार-बार वीडियो कांफ्रेंस (VC) में निर्देश दिए जाने के बावजूद भी प्रगति नहीं आने पर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन जिलों में समर कंटीन्जेंसीज (summer contingencies) कार्यों में प्रगति नहीं लाई जाती है तो संबंधित जिलों के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को कारण बताओं नोटिस (Notice) जारी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समर कंटीजेंसी (summer contingencie) के तहत स्वीकृत कार्यों को 31 मई तक हर- हालात में पूर्ण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (Functional Household Tap Connection) में प्रगति लाई जाए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही सहन नहीं कि जाएगी।