जयपुर | राजस्थान कैडर के 1986 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत अधिकारी यदुवेंद्र माथुर के निधन पर नई दिल्ली में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर माथुर को श्रद्धांजली अर्पित की।
बीकानेर हाउस में बुधवार को आयोजित इस शोकसभा में राजस्थान कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों वी.निवासन, संजय मल्होत्रा, रजत कुमार मिश्रा, तनमय कुमार, नरेश पाल गंगवार, राजीव सिंह ठाकुर, राजेश कुमार यादव, प्रीतम वी. यशवंत और मुक्तानंद आदि ने स्वर्गीय यदुवेन्द्र माथुर के साथ बिताए अपने अनुभव को व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आवासीय आयुक्त मती अंजु ओमप्रकाश सहित राज्य सरकार अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव ने घर जाकर शोक व्यक्त किया
इससे पूर्व मंगलवार को राज्य के मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त सुधांश पंत ने स्वर्गीय यदुवेन्द्र माथुर के दिल्ली स्थित घर जाकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपना शोक व्यक्त किया।