जयपुर | राजस्थान विधानसभा चुनाव में शनिवार का जनता ने अपना फैसला देते हुए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम कैद कर दिया है।
लेकिन इसी बीच कांग्रेस के 18 नेताओं पर गाज भी गिर गई है। पार्टी ने इन्हें 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक्शन लेते हुए 49 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।
विधानसभा चुनाव के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम करने के आरोपों के चलते प्रदेश कांग्रेस ने चार विधानसभा क्षेत्रों के 12 पदाधिकारियों सहित जयपुर में 5 पार्षद व एक पीसीसी सदस्य को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।