जयपुर | राजस्थान में इस साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए जिलेवार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में 19 अगस्त को हुई ’प्रदेश चुनाव समिति’ की बैठक की अनुपालना में समिति के सदस्यों को जिलेवार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
मंगलवार को जारी की सूची के अनुसार, चुनाव समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह व साले मोहम्मद को जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण का जिम्मा सौंपा गया है।
इसके अलावा रघुवीर मीणा व हरीश चौधरी को बीकानेर शहर, बीकानेर ग्रामीण व टोंक के लिए नियुक्त किया गया है।