thinQ360
thinQ360
🏠 टॉप 🔥 राजनीति 🌺 ज़िंदगानी 🏏 खेल 🎬 मनोरंजन 👤 शख्सियत 💻 तकनीक ✍️ Blog ⭐ सफलता की कहानी 🚨 क्राइम 💡 मनचाही ▶️ YouTube
राजस्थान

23 सितंबर को जयपुर में राहुल गांधी के हाथों होगा शिलान्यास, ये सब होगा खास

desk desk 29

राहुल गांधी यहां मानसरोवर में कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर की नींव रखने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ आएंगे। 

HIGHLIGHTS

  1. 1 राहुल गांधी यहां मानसरोवर में कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर की नींव रखने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ आएंगे। 
congress new head quarter foundation stone will be laid by rahul gandhi in jaipur on 23rd september
Rahul Gandhi - Ashok Gehlot

जयपुर | राजस्थान की राजधानी जयपुर आगामी दिनों में सियासी अखाड़ा बनने जा रही है। 

दरअसल, 25 सितंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयपुर आकर विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। 

लेकिन उससे पहले ही 23 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी राजधानी जयपुर पधार रहे हैं। 

दरअसल, राहुल गांधी यहां मानसरोवर में कांग्रेस के नए हेड क्वार्टर की नींव रखने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ आएंगे। 

नए भवन के शिलान्यास के बाद राहुल गांधी यहां कांग्रेस की सभा में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। ऐसे में जाहिर है कि राहुल भाजपा पर भी निशाना साधेंगे। 

इस सभा के माध्यम से कांग्रेस चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी और कांग्रेस के बूथ लेवल से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को चुनावी टास्क दिए जांएगे।

इस आयोजन को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को 23 सितंबर को नए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के भवन के शिलान्यास का निमंत्रण दिया है। 

कांग्रेस के 55 हजार पदाधिकारियों को शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया गया है। 

जिनमें कांग्रेस के 52 हजार बूथ अध्यक्षों, 2200 मंडल अध्यक्षों, 400 ब्लॉक अध्यक्षों, 40 जिलाध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों को सभा में बुलाया गया है। 

इसी के साथ करीब 60 हजार पार्टी पदाधिकारियों को इस सभा में बुलाया गया है।

80 करोड़ की लागत से तैयार होगा नया कांग्रेस मुख्यालय 

जानकारी के अनुसार, राजधानी जयपुर में अब मानसरोवर में द्रव्यवती रिवर फ्रंट के पास पीसीसी का नया मुख्यालय तैयार होगा। 

इसके लिए 6000 वर्ग गज जमीन अलॉट हो चुकी है। जिस पर बिल्डिंग निर्माण और अन्य कार्यों में करीब 80 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

नए मुख्यालय में ये सब होगा खास

- कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन में सभी संगठनों के दफ्तर बनेंगे।

- इसमें प्रदेशाध्यक्ष से लेकर पदाधिकारियों के अलग-अलग चैंबर होंगे। 

- नए मुख्यालय में कांग्रेस के इतिहास से जुड़ा म्यूजियम भी बनाया जाएगा।

- कांग्रेस के साथ ही यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल के मुख्यालय भी इसी भवन में तैयार होंगे। 

- कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ, विभागों के दफ्तर भी इसी मुख्यालय में होंगे। 

शेयर करें: