नई दिल्ली | देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से कहर मचाना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से देश में 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए जा रहे हैं। हर रोज ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
पिछले 6 महीने में सर्वाधिक मामले
देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,095 नए मामले सामने आए हैं जो पिछले 6 महीने में सर्वाधिक दैनिक मामले हैं।
देश में बड़ी संख्या में मिल रहे नए कोरोना मरीजों के चलते सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर अब 15 हजार 208 पहुंच गई है।