उन्होंने कहा कि अपराध के खिलाफ पुलिस प्रशासन में सुधार करते हुये आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिस्टम (System) की खामियों को दूर करते हुये सरकार व पुलिस संयुक्त प्रयास के साथ अपराध के खिलाफ मुश्तैदी से खडी है।
निरीक्षण के दौरान गृह राज्य मंत्री ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुलिस सिस्टम (police system) में आवश्यक सुधार करते हुये अपराधियों के खिलाफ सघन अभियान चलायें।
विभाग में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के कार्यों को सराहा जायेगा वहीं लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। शहरी क्षेत्र के होटलों (hotels) एवं गैस्ट हाउसों (guest houses) पर कडी निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण कर दिये निर्देश
गृह राज्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका की जॉच कर गश्त में लगे कार्मिकों की उपस्थिति की जानकारी लेते हुये मुस्तैदी से ड्यूटी (Duty) करने के निर्देश प्रदान किये। गश्त कार्य में लापरवाही पाये जाने पर गृह राज्य मंत्री (state home minister) ने नाराजगी व्यक्त करते हुये उच्च अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि कार्मिकों की ड्यूटी (Duty) के समय को कार्मिक के नाम के साथ ही रजिस्टर में दर्ज करें। केस रजिस्टर (case register) की जॉच कर उच्च अधिकारियों एवं थाना इंजार्च से लम्बित प्रकरणों के बारे में जानकारी लेते हुये थाने में 2007, 2009 एवं 2011 तक के लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त करते हुये इनका समयबद्व निस्तारण (timely disposal) करने के निर्देश दिये।
बेढम ने इस दौरान अनुसंधान कक्ष, मालखाना, बंदी कक्ष एवं महिला डेस्क (lady desk) का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश प्रदान किये एवं थाने में महिला डेस्क (lady desk) में मूलभूत सुविधाओं सहित बैठने की उचित व्यवस्था व महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी तत्परता से सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने थाने में आने वाले फरियादियों को हरसंभव सहायता प्रदान करते हुये उनके बैठने व पेयजल आदि की उचित व्यवस्था करते हुये उनके साथ उचित व्यवहार करने के निर्देश दिये।