शांतिवन, आबू रोड – ब्रह्माकुमारीज संस्थान के मुख्यालय शांतिवन में आज राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी ने शिव संजीवनी हर्बल काढ़ा डिपार्टमेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए दादी ने शिला पट्टिका का अनावरण कर नए हर्बल डिपार्टमेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोगी सूरज भाई ने कहा कि आधुनिक जीवन में बढ़ती बीमारियों के मद्देनजर हमें स्वस्थ रहने के लिए फिर से प्रकृति की ओर लौटने की आवश्यकता है। हर्बल चाय, काढ़ा, और जूस जैसी प्राकृतिक औषधियों से कई रोगों का निवारण संभव है।
स्वास्थ्य के लिए जड़ी-बूटियों का महत्व
राजयोगिनी लीला दीदी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "शांतिवन में हर्बल डिपार्टमेंट का आरंभ सभी के लिए लाभकारी होगा। आयुर्वेद हमारी प्राचीन पद्धति रही है, और प्राकृतिक जड़ी-बूटियों के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ संभव है।"